नवागत निगम आयुक्त ऋ षि गर्ग द्वारा बुधवार को निगम पहुंच कर चार्ज ग्रहण किया गया। इस अवसर पर निगम अपर आयुक्त मनोज पाठक, अपर आयुक्त वित्त पवन कुमार चैहान, उपायुक्त सुनिल शाह, भविष्य खोब्रागड़े, योगेन्द्र पटेल, संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त सुबोध जैन, जनसम्पर्क अधिकारी रईस निज़ामी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा आयुक्त का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। चार्ज ग्रहण करने के उपरांत आयुक्त ऋ षि गर्ग द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक लेकर नगर निगम द्वारा किये जाने वाले विभिन्न कार्यो, विभिन्न अधिकारियों के दायित्वों इत्यादि के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। विशेष कर स्वच्छता सर्वेक्षण, निर्माण कार्यो, आवारा मवेशियों की समस्या के समाधान के साथ ही निगम की राजस्व वसूली पर चर्चा करते हुए निगम से सम्बंधित कार्यो की जानकारी प्राप्त की। आयुक्त गर्ग ने निर्देशित किया कि जिस अधिकारी के पास जो दायित्व है उनका निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करते रहे। मैं समय समय पर आपके कार्यो की समीक्षा करता रहूंगा।
आते ही जुटे काम पर, सूर्यग्रहण स्नान के लिए किया रामघाट का निरीक्षण - आयुक्त ऋ षि गर्ग द्वारा गुरूवार को आयोजित होने वाले स्नान को दृष्टिगत रखते हुए रामघाट क्षैत्र का निरीक्षण किया तथा निगम द्वारा कराई जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की आपने अधिकारियों को रामघाट पर परम्परागत रूप से की जाने वाली व्यवस्थाओं कंट्रोल रूम स्थापित करना, वस्त्र बदलने हेतु चेजिंग रूम के साथ ही सम्पूर्ण क्षैत्र की समूचित सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये
निगम आयुक्त ऋषि गर्ग ने निगम का चार्ज लिया