सरसों के तेल का इस्तेमाल भारत में लगभग आधे से अधिक लोग करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को इसके फायदे के बारे में पता होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसके अनोखे फायदे के बारे में।
सरसों के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने से लेकर मालिश करने तक में किया जाता है। अगर सोने से पहले इसे सिर, नाभि और पैरों में लगा लिया जाएं तो आपको इससे कई फायदे मिलेंगे। इससे कई शारीरिक समस्या भी दूर हो जाएंगी।
रात को सोने से पहले सिर में सरसो का तेल लगाने से तनाव दूर होता है। इससे बाल काले होने के साथ ही मजबूत भी होते हैं।सोने से पहले सरसों का तेल नाभि पर लगाए, इससे होंठ फटने की समस्या तो दूर रहती ही है साथ ही होंठ खूबसूरत भी दिखने लगते है। इसके अलावा नाभि पर सरसों का तेल लगाने से पेट दर्द और डाइजेशन की प्रॉबल्म भी दूर हो जाती हैं।
रोज रात में सोने से पहले अगर पैरों के तलवों पर सरसों का तेल लगाकर मालिश की जाए तो आंखों की रोशनी तेज होती हैं। अगर आपको नींद अच्छी नहीं आती तो यह नुस्खा आपके लिए बेस्ट है। अगर लंबे समय से लगी चोट ठीक नहीं ले रही तो वहां सरसों का तेल लगाएं। कुछ दिनों तक तेल लगाने से ये सूखकर ठीक होने लगेगी। सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी पाई जाती है जो चोट को ठीक करने का काम करती है।